पुलिस विभाग के बाबू ने रचाई दूसरी शादी
हापुड़। पुलिस विभाग इटावा में तैनात बाबू की पिलखुवा निवासी पत्नी और पुत्री ने बाबू पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। एसपी से मिलकर दोनों ने कार्रवाई की मांग की है।
पिलखुवा निवासी गीता ने बताया कि उसके पति इटावा में बाबू के पद पर तैनात हैं। 1994 में उसकी शादी हुई थी। परिवार में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन अचानक उसके पति ने एक अन्य महिला कांस्टेबल से अवैध रूप से शादी कर ली। इसके बाद उसे व उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी डा. यशवीर सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
हटाए गए सिंभावली थाना प्रभारी
हापुड़। एसपी डा. यशवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सिंभावली थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीरज कुमार को हटाते हुए उन्हें पीआरओ बनाया है। जबकि पीआरओ के रूप में तैनात निरीक्षक राजेंद्र कुमार को सिंभावली थाने का प्रभारी नियुक्त किया है।