बिजली किल्लत पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन
हापुड़। गांव श्यामपुर में बिजली किल्लत के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों पर समस्या अनसुना करने का आरोप भी लगाया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली का संकट बना है। गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक आपूर्ति नहीं आ सकी। ग्रामीणों ने जल्द समस्या से निजात न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में राजवीर सिंह भाटी, प्यारेलाल, नूर मोहम्मद, रहीसूद्दीन, शगीर, पुनीत, सतीश, सुधीर, देवेंद्र, हितेंद्र, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।