फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल लेकर लौटने लगे कांवड़ियों के जत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगाजल लेकर लौटने लगे कांवड़ियों के जत्थे
विज्ञापन

हापुड़। महा शिवरात्रि पर्व के नजदीक आने के साथ ही कांवड़ियों के जत्थे कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने लगे हैं। वहीं कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला भी तेज हो गया है। बड़ी संख्या में डाक कांवड़ भी हरिद्वार की ओर रवाना हो रहे हैं, जिसके कारण सड़कों पर बम-बम का उद्घोष होना शुरू हो गया है। कांवड़ियों की सेवा सतकार के लिए शिविर भी करीब-करीब तैयार हो गए हैं।
कांवड़ियों के जत्थे शहर से बम-बम के उद्घोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कांवडय़ों का हापुड़ व आसपास के क्षेत्रों से कावंड़ लाने के लिए हरिद्वार जाना भी जारी रहा। बाइक और डाक कांवड़ से कांवड़िए बड़ी संख्या में हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

हापुड़ शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांवड़ियों रोडवेज बसों और ट्रेन से रवाना हुए। बुलंदशहर के निकटवर्ती गांवों से कांवड़ियों के जत्थे ट्रैक्टर और बाइक से हरिद्वार रवाना हुए। हापुड़ से गुजरते समय इस जत्थे के ट्रैक्टर पर काफी लंबा चौड़ा तिरंगा ध्वज फहरा रहा था जिसे देखकर लोगों ने कांवड़ियों की शिवभक्ति के साथ देशभक्ति की भावना को सराहा।
उधर, कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर भी पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। शिविरों में कांवडिय़ों के लिर हर प्रकार की सुविधा का ख्याल रखा गया है। आईआईए के पूर्व चैप्टर अध्यक्ष धीरज चुग ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर शनिवार से चालू हो जाएगा।
मंदिरों मेें पूरी हुई साफ सफाई की व्यवस्था
- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। क्षेत्र के सबली मंदिर और छपकौली मंदिर पर विशेष व्यवस्था की गयी है। मंदिरों पर कीटनाशक का छिड़काव के साथ, कली आदि बिछवाने की भी व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन

बढ़ती भीड़ को देखकर रास्तों पर पुलिस मुस्तैद
- कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कांवड़ मार्गों पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गयी है। चिन्हित स्थानों पर पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। यात्रा को लेकर किसी प्रकार की अनहोनी न हो, इसे लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें