फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांव भमेड़ा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांव भमेड़ा के लोग
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमेड़ा के लोग जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। जर्जर मार्ग पर फैली कीचड़, जलभराव से आवागमन प्रभावित हो रहा है। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, गरीबों के घर शौचालय न बनने से लोग परेशान हैं। इन समस्याओं के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर, जल्द राहत नहीं मिलने पर कलक्ट्रेट पर धरने की चेतावनी दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव का मुख्य मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। कई बार इस मार्ग की मरम्मत कर राहत दिलाने की गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आलम यह है बरसात के समय यह मार्ग तालाब बन जाता है। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं गांव में लगे कई सरकारी हैंडपंप मरम्मत न होने के कारण खराब हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को दूषित पानी पीकर ही काम चलाना पड़ रहा है। गरीब परिवारों को पुराने, जर्जर शौचालयों से ही काम चलाना पड़ रहा है। इन शौचालयों में गेट तक नहीं है, पर्दा लटकाकर ही उन्हें शौच जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इन समस्याओं के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर, जल्द राहत नहीं मिलने पर कलक्ट्रेट के घेराव की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में फरमान अली, जमील अहमद, मास्टर उम्मेद, गुलफाम, जान मोहम्मद, गुल सनोवर, अनीश, फारुख, बरकत, वकील, आरिफ, गुलशेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें