फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड पर नाला चोक, जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस रोड पर नाला चोक, जलभराव
विज्ञापन

हापुड़। कुचेसर रोड चौपला पर नाले की समस्या से लोगों को निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। कुछ दिन पहले लोग नाला न बनने से परेशान थे। अब नाला चोक होने के कारण जलभराव हो रहा है। गंदगी और जलभराव के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। हाल ही में बनी सड़क खस्ताहाल हो गई है।
कुचेसर रोड चौपले पर हाईवे के किनारे सर्विस रोड के बराबर बराबर नाला बना है। इस नाले से ही कस्बे से पानी की निकासी होती है। कुछ महीने पहले यह नाला जगह जगह से क्षतिग्रस्त था, जिसके कारण पानी जगह जगह फैलता रहता था। अब नाले की मरम्मत हो गयी है, लेकिन समस्या बरकरार है। नाला गंदगी से पूरी तरह से चौक हो गया है। इस वजह से पानी सर्विस रोड पर जगह-जगह भरा हुआ है। बड़ी बात है कि इसी जलभराव के कारण पहले सर्विस रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी, यहां से निकाला भी मुश्किल था। लेकिन हाल ही में इसका निर्माण कराया गया है। लेकिन जलभराव रहने से सड़क फिर एक बार खराब होनी शुरू हो गई है। जिससे जल्दी ही पुरानी समस्या खड़ी हो जाएगी। उधर, गंदगी के कारण भी लोग खासे परेशान हैं। एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों का दर्द
व्यापार मंडल के अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह का कहना है कि यह क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। लेकिन गंभीर सवाल यह है कि कोई भी अधिकारी इस मामले में सुनने को तैयार नहीं है। इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन को मजबूर होंगे।
पवन गोयल का कहना है कि यहां गंदगी के कारण पूरे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। कई बार स्थानीय लोगों द्वारा खुद इसकी सफाई की, लेकिन अब हालात खराब हैं।
जितेंद्र शर्मा का कहना है कि कुचेसर रोड चौपले पर साफ सफाई की स्थिति पहले से ठीक नहीं है। जगह जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस समस्या का समाधान अब होना चाहिए।
बोबी चौधरी का कहना है कि कुचेसर रोड चौपला पर विकास तो हुआ है, लेकिन गंदगी और जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। यहां बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

मोहित मास्टर का कहना है कि नाले पर जलभराव के कारण सर्विस रोड पर गड्ढे हो गए थे, जिसमें गिरने से पूर्व में एक युवक की मौत भी हो गई थी। इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एक बार फिर वही हालात होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें