फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में गरजी भाकियू , एक्सईएन का करेगी घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में गरजी भाकियू , एक्सईएन का करेगी घेराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू भानू की पंचायत में बिजली निगम के उत्पीडन के विरोध में एक्सईएन का घेराव करने की चेतावनी दी।
गढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर में रविवार को भाकियू भानू की मासिक पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता कमल सिंह और संचालन तहसील अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने की। पंचायत में किसान मान सिंह ने कहा कि बिल जमा कराने के बाद भी बिजल निगम के अधिकारी-कर्मचारी किसानों पर बकाया दर्शाकर अधिक बिल भेज रहे हैं। बिल कम कराने के नाम पर किसानों से अवैध वसूली कर फर्जी रसीद काट दी गईं, जिसके चलते उपभोक्ताओं पर बकाया बरकरार है। इस संबंध में कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि चार जुलाई को गांव आरिकपुर मढैय़ा निवासी किसान प्रेम सिंह की खेत में टूटकर गिरे तार की चपेट में आकर मौत हो गई थी। मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर 17 जुलाई को भाकियू भानू ने बिजली निगम के कार्यालय पर पहुंचकर एक्सईएन से वार्ता की थी, लेकिन अभी तक भी कोई अधिकारी-कर्मचारी मृतक के परिजनों के पास नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं के समाधान की मांग के लिए किसानों को साथ लेकर सोमवार को (आज)एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में सुनील कुमार शर्मा को संगठन का गढ़ विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर गढ़ नगराध्यक्ष यशपाल सिंह विधुड़ी, युवा मंडलाध्यक्ष अमित हूण, ब्लॉक अध्यक्ष रूपराम सिंह, योगेंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार, रामपाल सिंह, सुखवीर सिंह, रामकुमार आर्य, सतेंद्र गुर्जर, अनिल गुर्जर, संजीव शर्मा, किशनपाल गिरि समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें