फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध आरओ प्लांट से बर्बाद हो रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध आरओ प्लांट से बर्बाद हो रहा पानी
विज्ञापन

हापुड़। जल संरक्षण पर इस बार शासन द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिले में भी इस पर भारी भरकम बजट के साथ कार्य किया जा रहा है। लेकिन जल संरक्षण को लेकर जिले के अधिकारी कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तहसील दिवस में एक आरओ प्लांट द्वारा पानी की बर्बादी की शिकायत की गई थी। लेकिन अधिकारियों ने यह कहकर जांच नहीं की शिकायत करने वाले ने आरओ प्लांट का जो पता बताया है वह सही नहीं है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी निवासी मनोज शर्मा ने कुछ दिन पहले तहसील दिवस में गली नंबर सात में एक अवैध रूप से चल रहे आरओ वाटर प्लांट की शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि प्लांट द्वारा नियमों का उल्लंघन कर हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद किया जा रहा है। मामले की शिकायत के बाद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी। मंगलवार को मनोज शर्मा एक बार फिर तहसील दिवस पहुंचा और कार्रवाई न होने की शिकायत की। लेकिन अधिकारियों ने जवाब दिया कि पिछले शिकायत के आधार पर वे जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें आरओ प्लांट नहीं मिला। शिकायतकर्ता द्वारा दिया गया पता भी गलत था। डीएम अदिति सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत लखनऊ उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें