फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सोनभद्र में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। जिन्होंने तहसील मुख्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। वहीं राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा।
गढ़ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को गढ़ तहसील मुख्यालय में एकत्र हुए, जिन्होंने तहसील मुख्यालय का घेराव करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। कांग्रेसियों का कहना है कि सोनभद्र में जनपदीय सीमा विवाद के चलते हुए हमले में मृत और घायलों से मिलने पहुंची पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रास्ते में ही रोककर प्रदेश की योगी सरकार ने गिरफ्तार करा लिया। किसान-कामगार के प्रदेश कोआर्डिनेटर मिथुन त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आदिवासी परिवारों के दस लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करना प्रदेश सरकार की मानसिकता का परिचय स्वयं ही दे रहा है। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी को सौंपते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने के साथ ही सोनभद्र में पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। अन्यथा कांग्रेस आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कौशिक, डॅा. फराहिम, सुभाष, डॉ. शुऐब, तनवीर चौधरी, प्रशांत त्यागी, कुलदीप शर्मा, सफायन राजपूत, राहुल, पंकज, मुकेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें