फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुदाफरा में भूख प्यास से तड़प कर गोवंश की मौत, ग्रामीणों ने दफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुदाफरा में भूख प्यास से तड़प कर गोवंश की मौत, ग्रामीणों ने दफनाया
विज्ञापन

हापुड़। गोवंशों को संरक्षण देने के लिए भले ही सरकार ने सख्ती बरत रखी हो। जिला स्तर पर भी प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से कार्य करने का दावा कर रहे हैं। लेकिन गोआश्रय स्थलों में गोवंशों की देखरेख कैसे की जा रही है। उस दावे को मुदाफरा में एक गोंवश के भूख प्यास से हुई मौत ने झुठला दिया। शनिवार को गांव मुदाफरा में भूख, प्यास से तड़पकर एक गोवंश की मौत हो गई। जिसे ग्रामीणों ने दफनाया।
मुदाफरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गोशाला बनी हुई है, फिर भी क्षेत्र में गोवंश खुले घूम रहे हैं, जो खेतों को नुकसान पहुंचाते हैं साथ ही ग्रामीणों को भी जान का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कई दिन से एक गाय भूखी प्यासी गांव में घूम रही थी। गोशाला में इसकी सूचना भी दी गई। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। शनिवार को भूख प्यास से तड़पकर गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने एकत्र होकर गाय को दफनाया। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में जांच कराई जाएगी। गोवंशों के संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, इसको लेकर सख्त आदेश दिए गए हैं।
इस मौके पर संदीप शर्मा, अजय शर्मा, संजय हूण, विनोद कोली, टींकू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें