अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मंदबुद्धि युवक की मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
गढ़-मेरठ रोड पर गांव पोपाई के निकट शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट आकर मंदबुद्धि युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। जो कई दिनों से गांव के आसपास घूमता रहता था। वहीं इंस्पेक्टर राजपाल सिंह का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।