फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता चल रहे स्कूल को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मान्यता चल रहे स्कूल को किया सील
विज्ञापन

हापुड़। कुचेसर रोड चौपला इलाके में बिन मान्यता चल रहे एक स्कूल को बीएसए ने निरीक्षण के दौरान सील कर दिया है, जबकि दो विद्यालयों में आठवीं तक की मान्यता पर कक्षा 9 व 10वीं का संचालन होता मिला। इन कक्षाओं को बंद करा, नोटिस जारी किया गया है। वहीं एक स्कूल संचालक विद्यालय को बंद कर भाग गया। इसका पुन: निरीक्षण होगा।
बीएसए ने शुक्रवार को क्षेत्र के श्री रामचंद्र पब्लिक स्कूल/आदर्श पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। बिना मान्यता के इस स्कूल को अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। जिसे तत्काल सील करा, रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद रोजवुड पब्लिक स्कूल और जय हिंद पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। इन विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक मान्यता थी। लेकिन कक्षा 9वीं व 10वीं का भी संचालन किया जा रहा था। इन कक्षाओं का संचालन बंद करा, बीएसए ने नोटिस जारी कर दिया है, भविष्य में कक्षाओं का संचालन मिलने पर एक लाख रुपये जुर्माना व एफआईआर की चेतावनी दी।
इसके बाद एएस पब्लिक स्कूल, टीएस पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। इन विद्यालयों की मान्यता सही मिली। शाहपुर जट्ट के एक पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया, लेकिन संचालक स्कूल बंद कर भाग गया। इस विद्यालय को नोटिस जारी कर, पुन निरीक्षण की बात कही गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि अवैध तरीके से स्कूल का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें