फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में चलते मिल पांच अमान्य स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में चलते मिल पांच अमान्य स्कूल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शासन के निर्देश पर अमान्य स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीईओ ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के पांच अमान्य स्कूल संचालकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के बीईओ पंकज अग्रवाल ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बहादुरगढ़ क्षेत्र में चल रहे अमान्य स्कूलों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। बताया कि गढ़ नगर समेत क्षेत्र के कई गांवों में अमान्य स्कूल संचालित हैं, जो बार-बार नोटिस देने और जुर्माना लगाने के बाद भी बंद नहीं हो रहे हैं। ऐसे स्कूल संचालक छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही अभिभावकों की जेब पर भी डाका डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय के लिए संचालक स्कूल बंद कर देते हैं और फिर दोबारा चालू कर देते हैं। बीईओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ग्लोबल पब्लिक स्कूल, यूएसएम पब्लिक स्कूल, द ग्रेट स्टार पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़ के अलावा एसजीएम पब्लिक स्कूल, भदस्याना और बीआर एकेडमी सेहल बिना मान्यता चलते पाए गए। बीईओ ने पांचों स्कूलों के संचालकों के खिलाफ बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वहीं एसओ रविरतन का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें