फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्गों पर 19 से बंद हो जाएंगी मीट की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा : जिले के छह प्रमुख मंदिरों की रहेगी कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन

हापुड़। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार जिले के छह प्रमुख मंदिरों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं 19 जुलाई से रास्ते में पड़ने वाली मीट की दुकानें बंद रहेंगी। प्रशासन ने रूट मैप तैयार कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला प्रशासन द्वारा वैसे तो कांवड़ यात्रा को लेकर 28 प्रमुख मंदिरों का चिन्हित किया है, लेकिन छह ऐसे मंदिरों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है जहां सबसे अधिक श्रद्घालु जलाभिषेक करेंगे। इन मंदिरों में गांव सबली का शिव मंदिर, हापुड़ का चंडी मंदिर, छपकौली का शिव मंदिर, पिलखुवा का चंडी मंदिर, देहपा का शिव मंदिर और गढ़ का नक्का कुआं मंदिर शामिल है। इन छह मंदिरों पर करीब 1.8 लाख कांवड़ियों के जलाभिषेक करने की उम्मीद है। कुल मिलाकर हरिद्वार और गोमुख से जल लेकर आने वाले अधिकतर कांवड़िये इन मंदिरों पर ही जलाभिषेक करते हैं। इन मंदिरों पर अत्यधित भीड़ को देखते हुए भगदड़ रोकने के लिए सुगमतापूर्वक डायवर्जन, महिलाओं के साथ अभद्रता रोकने के लिए सादे वस्त्रों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती, चैन व पर्स स्नैचिंग रोकने के लिए रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती, मंदिर परिसरों में छानबीन व 24 घंटे विशेष सतर्कता रहेगी। इन मंदिरों पर एक एक निरीक्षक को प्रभारी बनाकर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

ब्रजघाट पर तैनात रहेंगे छह गोताखोर
- यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त ब्रजघाट से भी जल लेने के लिए आते हैं। बरसात का मौसम होने के कारण गंगा में उफान चल रहा है। ऐसे में किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए ब्रजघाट तट पर छह गोताखोर तैनात रहेंगे।
एडीएम ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण
- एडीएम जयनाथ यादव ने मंगलवार को कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। बुलंदशहर रोड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जो भी सड़क का निर्माण कार्य यहां किया जा रहा है। वह दो दिन के दिन पूरा कर लिया जाए। दो दिन के बाद इस मार्ग से कांवडिय़ों का गुजरना शुरू हो जाएगा। ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा दूसरे मार्गों को भी दुरुस्त कर लिया जाए।
प्रशासन ने जारी किया रूट मैप
- यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रूट चार्ट पहले ही जारी कर दिया गया था, अब मैप भी जारी कर दिया गया है। अधिकारियों को रूट मैप के लिए हिसाब से ट्रैफिक की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

कोट
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां समय से पूरी की ली जाएंगी। इस मामले में अधिकारियों को किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें