फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर में पंचायत का एलान, आज घेरेंगे कलक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर पास के लिए आज कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे ग्रामीण
विज्ञापन

हापुड़। बाईपास निर्माण से दर्जनों गांवों का संपर्क मार्ग बाधित होने के विरोध में मंगलवार को गांव रसूलपुर में दर्जनों गांवों के लोगों ने पंचायत की। ग्रामीणों ने अंडर पास बनवाने की मांग को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय के घेराव का एलान किया। वहीं बाईपास निर्माण के कार्य को भी रोकने की चेतावनी दी। भाकियू ने ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया है।
उल्लेखनीय है कि एनएच-24 के समानांतर एक बाईपास का निर्माण रसूलपुर, गढ़ी, नली, भड़ंगपुर, लुखराड़ा, नूरपुर, भमैड़ा, अल्लीपुर, भिम्बयारी, शाहपुर, फतेहपुर, काकोड़ी आदि गांवों से होकर बनाया जा रहा है। इस बाईपास के कारण इन गांवों का संपर्क मार्ग भी बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

इसके विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने पंचायत कर एनएचएआई के अधिकारियों को बंधक बना लिया था। ग्रामीणों की मांग बाईपास में अंडरपास बनाकर गांवों का संपर्क मार्ग खुला रखने की थी। लेकिन एनएचएआई की ओर से कोई राहत भरा आश्वासन नहीं मिल सका था।
इसके विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव रसूलपुर में पंचायत की। पंचायत को संबोधित करते हुए धनवीर शास्त्री व जतिन चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन और एनएचएआई ग्रामीणों की समस्या पर गंभीर नहीं है। इसके लिए कलक्ट्रेट पर बड़ा आंदोलन करना होगा, दर्जनों गांवों से पंचायत में पहुंचे ग्रामीणों ने इसका समर्थन किया।
इसके बाद पंचायत में बुधवार को जिला मुख्यालय का घेराव करने का एलान कर दिया गया। ग्रामीणों ने जन संपर्क करना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में लोगों से कलक्ट्रेट पहुंचने की अपील की गई है। इतना ही नहीं भाकियू ने भी ग्रामीणों के इस आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

पंचायत में समरपाल सिंह, बलराज सिंह, इंद्रराज सिंह, हुकम सिंह, ब्रिजेश, कुलदीप, सौराज सिंह, श्यामवीर सिंह, ग्रंथ सिंह, धर्मेंद्र, इकराम, फुरकान, श्यामवीर पाल, रामरत्न, छिद्दा, बिजेंद्र, वीरा, सुंदर, रविकरण सिंह, हरि सिंह, लल्लू, रिंकू, परमेंद्र, वीरू, हंसवीर, बलजोर, राजेंद्र, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें