फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं पर डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं पर डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़। विभिन्न समस्याओं के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपकर, जल्द इन समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई।
संघ के जिलाध्यक्ष संचित त्यागी ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय से शिक्षकों का वेतन समय से नहीं भेजा जाता, इसलिए कालेजों को ही यूजर आईडी दी जाए। रामनिवास बालिका इंटर कालेज में तैनात परिचारक शांतनु त्यागी का अवकाश शेष रहते हुए भी वेतन काट दिया गया है, साथ ही उसे निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में एक कर्मचारी को प्रताड़ित किया जा रहा है, इस मामले की जांच करानी चाहिए। स्वतंत्र भारत इंटर कालेज सालारपुर के परिचारक मुकुट सिंह व अमित कुमार को प्रबंध समिति का एक पदाधिकारी प्रताड़ित कर रहा है, इनके खिलाफ जांच करा कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में नीरज पंवार, संचित त्यागी, मोहित राघव, अंकित शर्मा, गौरव शर्मा, रूपचंद, राहुल तोमर, अमित चौधरी, हरीश, पवन, अरूण कुमार, अंशुल, कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें