फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के हुलिए में दौड़ रही डग्गामार बस सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के हुलिए में दौड़ रही डग्गामार बस सीज
विज्ञापन

हापुड़। रोडवेज के हुलिए में यात्रियों की जेब पर डाका डाल रहे डग्गामार वाहनों पर सोमवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक बस को सीज किया गया, जबकि तीन के चालान करने के साथ 6 ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई की।
उल्लेखनीय है कि यूपी रोडवेज का फर्जी स्लोगन व पेंट कराकर जिले में दर्जनों डग्गामार गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं। बीते दिनों अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसमें यात्रियों ने बताया था कि उन्हें यह पता नहीं चल पाता कि वह रोडवेज बस में बैठे हैं या डग्गामार बसों में। इन बसों में किराया भी गलत तरीके से काटा जाता था।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान व कांवड़ मेले को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा ने टीम के साथ टीपीनगर चौकी के पास अभियान चलाया। इस दौरान एक डग्गामार बस को सीज कर दिया गया। तीन अन्य वाहनों के चालान किए, वहीं 6 ओवर लोड वाहनों को सीज कर चौकी में बंद कराया। इस कार्रवाई से डग्गामार संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा ने बताया कि नेशनल हाइवे पर यह अभियान जारी रहेगा। डग्गामार वाहनों का संचालन बर्दाश्त नहीं होगा, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें