फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा आज, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा आज, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज लाखों श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। प्रात काल ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे से गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना करेंगे। स्नान के लिए वेस्टर्न यूपी समेत बाहरी प्रांतों के भक्तों का आगमन सोमवार को ही शुरू हो गया। जिससे तीर्थनगरी में चहल पहल बढ़ने के साथ ही धर्मशाला, मंदिर और आश्रमों में भीड़ बढ़ने लगी। वहीं पालिका-प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम के दावे किए हैं।
पालिका चेयरमैन सोना सिंह ने बताया कि गंगा में बेरिकेडिंग कराने के साथ ही चार नावों की व्यवस्था की गई है। जिन पर एक गोताखोर और एक नाविक की तैनाती भी की गई है। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शौचालयों की भी उचित व्यवस्था की जा रही है। वहीं सीओ अशोक शुक्ल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्नानघाट समेत मुख्य बाजारों में सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा हाईवे समेत जाम लगने वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। हादसे से निपटने के लिए ब्रजघाट में दमकल विभाग की गाड़ियां भी लगाई जा चुकी हैं। इसके अलावा हाईवे पर खराब होने वाले वाहनों को हटाने के लिए क्रेन का भी इंतजाम किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर कांड का पाठ होगा
गढ़ नगर के स्याना रोड की महावीर कॉलोनी में स्थित पचौते वाले मंदिर के पुजारी रोहताश ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में यज्ञ और उसके पश्चात सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। सुंदर कांड के समापन पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद भी वितरित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें