कृषि विभाग के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप, हंगामा
हापुड़। किसानों की समस्या को लेकर कृषि विभाग पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ दो कर्मचारियों को अभद्रता करना भारी पड़ गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तथा नाराज होकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उप कृषि निदेशक द्वारा माफी मंगवाए जाने पर कार्यकर्ता शांत हुए।
भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा व मंडल सचिव योगेश्वर त्यागी ने कहा कि गन्ना भुगतान, आवारा गोवंश, गांव में भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने के आदेश ने देहात अंचल के लोगों को परेशानी में डाल दिया है। इसके विरोध में 25 जुलाई को बड़े स्तर पर जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों की समस्या को लेकर कृषि विभाग पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ दो कर्मचारियों ने अभद्रता कर दी। इस पर भड़के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
इस दौरान मौके पर पहुंचे उप कृषि निदेशक ने दोनों कर्मचारियों को बुलाकर कार्यकर्ताओं से माफी मंगवायी। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। इससे पूर्व मासिक पंचायत में जिला महासचिव दिनेश त्यागी, जिला संयोजक उदयवीर सिंह, संदीप चौधरी ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव गांव जाकर जन संपर्क किया जाए।
जिला कार्यकारिणी सदस्य भगतराम सिंह, जितेंद्र सिंह, सचिन त्यागी, मोनू ने कहा कि किसानों को कृषि विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने में काफी परेशानी आ रही है, इस समस्या से राहत दिलायी जाएग।
इस मौके पर शोभाराम आर्य, मुन्ना, राकेश त्यागी, मंगल सिंह त्यागी, सुधीर त्यागी, सुशील त्यागी, सतीश त्यागी, राजीव त्यागी, मोहित कुमार, राजवीर सिंह, जगवीर सिंह, अनुज कुमार, सतवीर सिंह, कपिल कुमार, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।