फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की घटनाओं पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की घटनाओं पर जताया रोष
विज्ञापन

हापुड़। अधिवक्ता से घर में घुसकर मारपीट को लेकर रोष जताया गया। सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से कानून व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटनाओं को लेकर रोष जताया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह तोमर ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता करना अशोभनीय है। उन्होंने अधिवक्ता गौरव विशाल के घर घुसकर मारपीट करने और अधिवक्ता पीयूष सक्सेना को दी धमकी को लेकर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस मामलों में लापरवाही बरत रही है। इसकी वजह से आरोपियों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। समाज में अधिवक्ताओं के साथ ऐसी घटनाएं होना निंदनीय है। पुलिस-प्रशासन को ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय भी लिया। इस दौरान सचिव संदीप कुमार त्यागी, बीनू जैन, लोकेश, राजीव, अजय, उदित, विजय, बब्लू, सुभाष, महेश, अनुज, स्वाति, रमन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें