फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से हजारों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से हजारों का माल चोरी
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित सरस्वती मार्केट में चोरों ने रविवार रात एक दुकान से चोर हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार गांव शाहपुर जट्ट निवासी ऋषिपाल सिंह सरस्वती मार्केट में बैट्री इनवर्टर की दुकान चलाता है। रविवार को ऋषिपाल दुकान को बंद कर घर चला गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो सामान बिखरा मिला। चोरों ने कूमल कर दुकान में रखे दो इन्वर्टर व दो बैट्रे समेत गल्ले में रखी हजारों की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि 13 जुलाई को भी चोरों ने दुकान में कूमल कर हजारों की चोरी की थी। 28 जून को भी इसी मार्केट की तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था।
दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस इन घटनाओं पर ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते चोरों के मंसूबे बुलंद है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थानाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि मामले की जांच करायी जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ कर, मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
भैंस चोरी का प्रयास
हापुड़। गांव शाहपुर जट्ट निवासी एक ग्रामीण के घर रात में चोरों ने गेट खोलकर भैंस चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान जाग होने पर चोर फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

गांव निवासी सतवीर सिंह ने बताया कि रात में वह परिवार के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने गेट की कुंदी तोड़कर भैंस को चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन जाग होने पर चोर भाग निकले, गनीमत रही कि वह भैंस को नहीं ले जा सके। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें