फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जुलाई को जिला पंचायत कार्यालय का घेराव करेंगे भाकियू भानु कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जुलाई को जिला पंचायत कार्यालय का घेराव करेगी भाकियू भानु
विज्ञापन

हापुड़। देहात अंचल में निर्माण कार्यों का नक्शा पास कराने के आदेश के विरोध में भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर, 15 जुलाई को जिला पंचायत कार्यालय का घेराव कर, धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

भाकियू भानु के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी ने कहा कि जिला पंचायत के अधिकारी मनमानी कर, ग्रामीणों का शोषण कर रहे हैं। निर्माण कार्य का नक्शा पास कराने का आदेश जारी कर दिया गया है। गांवों में इस आदेश के लागू होने से भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ेगा। राधेलाल त्यागी ने कहा कि जिला पंचायत के अधिकारी जिले में वाह्य ठेकेदारों से काम करा रहे हैं, जो मानकों को ताक पर रख घटिया सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय ठेकेदारों से ही जिले में कार्य कराया जाए। मुर्दा मवेशियों के ठेके से मिलने वाले धन का कुछ हिस्सा ग्राम पंचायतों को भी दिया जाए, जिससे विकास कार्य कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो 15 जुलाई को जिला पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर, ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में राजेंद्र डागर, रवि भाटी, सुधाकर त्यागी, सुधीर त्यागी, राधेलाल त्यागी, विनोद त्यागी, महेंद्र त्यागी, दीपक त्यागी, चमन सिंह, मलखान सिंह, गुलशन निमेष, जयंती प्रसाद, रिहान खां, ओमप्रकाश त्यागी, महेश त्यागी, संजय त्यागी, विजय चौधरी, सुबोध त्यागी, रामनाथ त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें