फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नगर कार्यकारिणी का विस्तार हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो नगर कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। भाजयुमो की बैठक में नगर कार्यकारिणी का विस्तार कर कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में काम करने की शपथ ली।
गढ़ नगर में नगराध्यक्ष गोपाल ठाकुर के आवास पर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी(सदस्यता अभियान) और संचालन नगराध्यक्ष ने किया। बैठक में नगराध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने सौरभ चौहान, जयंत प्रजापति, मनीष शर्मा, प्रदीप रावत और गौरव राजपूत को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा जयवर्धन शर्मा को महामंत्री, हैप्पी शर्मा, पुनीत त्यागी, अजय चौधरी, शिवम कुमार को नगर मंत्री, रोहित अग्रवाल को मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया। मौके पर प्रशांत त्यागी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी और संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करें। इसके अलावा समाज के गरीब और असहाय वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए भी कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहे। नगराध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन हित में काम करने की शपथ दिलाते हुए सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें