फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म वितरित किए
विज्ञापन

हापुड़। जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को आवास योजना के फार्म वितरित किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से जिले की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायत में तीन दिवसीय प्रधानमंत्री आवास योजना कैंप का आयोजन किया गया। प्रथम दिवसीय कैंप में नगर पालिका परिषद हापुड़ में लगाए गए प्रधानमंत्री आवास योजना कैंप में विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा लाभार्थियों को फॉर्म वितरित कराए गए। उन्होंने परियोजना अधिकारी योगराज सिंह गौतम से कहा की जनपद हापुड़ के नगरीय क्षेत्र में पड़ने वाले किसी भी लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित ना रखा जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि योजना का लाभ लेने से कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाये। परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन पर तीन दिवसीय आवासीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिकृत कंपनी की ओर से कर्मचारी नामित करते हुए फॉर्म भरे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत पात्र सभी परिवारों से आवेदन लिए जाएंगे। यह कैंप मंगलवार से शुरू होकर 11 जुलाई तक चलेगा। नगरपालिका हापुड़ पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर और नगर पंचायत बाबूगढ़ के परिसर में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें