फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन पर पेड़ टूटने से गिरा तार, 11 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली लाइन पर पेड़ टूटने से गिरा तार, 11 घंटे बिजली गुल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली से गढ़ को आ रही बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गया। जिससे 11 घंटों तक बत्ती गुल रहने से लोग बिलबिला उठे। बिजली गुल रहने से लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
सिंभावली के बड़े बिजलीघर से गढ़ और ब्रजघाट समेत क्षेत्र से जुड़े कई बिजली घरों को सप्लाई मिलती है। जहां से गढ़ के बिजलीघर को आ रही 33 हजार वोल्टेज वाली लाइन पर रविवार की देर रात को गांव वैटके जंगल में पेड़ गिर गया, जिससे तार टूटने पर तड़के में करीब पांच बजे सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। इसका पता लगते ही एक्सईएन राकेश कुमार और एसडीओ हरिसिंह ने संबंधित अवर अभियंताओं के साथ बिजली कर्मियों को फाल्ट की तलाश कर उसे जल्द से जल्द ठीक करने की हिदायत देकर मौके पर भेज दिया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जेई जितेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में खोजबीन करते हुए बिजली कर्मी धर्मेंद्र भाटी, जसवंत सिंह, हरिओम, राजकुमार, शौकीन, सोनू, गौरव ने गांव वैट के जंगल में पेड़ गिरने से टूटे तार को खोज निकाला। कई घंटों की मशक्कत के बाद टूटे तार को जोड़कर करीब 11 घंटों बाद शाम चार बजे सप्लाई को सुचारू किया जा सका। बिजली गुल रहने से हजारों परिवारों को दिक्कत का सामना करना पड़ा, क्योंकि बिजली पर आधारित घरेलू कामकाज नहीं हो पाए और सबमर्सिबल न चल पाने से हजारों परिवारों को हैंडपंपों का सहारा लेकर पानी का जुगाड़ करना पड़ा। बैट्री इंवर्टर के जवाब देने से अधिकांश घरों में पंखे भी नहीं चल पाए, जिससे उमस भरी गर्मी का प्रकोप भी सहना पड़ा। एसडीओ हरि सिंह ने बताया कि सिंभावली के बड़े बिजलीघर से होकर गढ़ को आ रही लाइन पर गांव वैट के जंगल में पेड़ गिरने से तार टूटने पर कई घंटों तक सप्लाई ठप रही थी। टूटा तार ठीक कराकर शाम को सप्लाई पूरी तरह सुचारु कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की छत पर सोकर काटी रात
- गढ़ के मोहल्ला राजीव नगर, मंडी चौब, आदर्श नगर, उपाध्याय नगर, तहसील रोड समेत कई मोहल्लों में रविवार की रात को सिंगल फेज की सप्लाई आई, जिससे कूलर और पंखों समेत बिजली से जुड़े उपकरण महज शोपीस बनकर रह गए। घंटों तक इंतजार करने के बाद भी जब सप्लाई में कोई सुधार नहीं हो पाया तो सैकड़ों परिवारों को गर्मी से बचाव को अपने घरों के आंगन अथवा छतों पर लेटकर रात बिताने को मजबूर होना पड़ा। वहीं तकनीकी गड़बड़ी होने से रविवार की देर रात को ट्रांसफार्मर फुंकने पर आदर्शनगर समेत स्याना बस अड्डे के पीछे वाले मोहल्ले की बिजली सप्लाई सोमवार की रात तक भी सुचारु नहीं हो पाई, जिससे हजारों परिवारों को पानी की किल्लत के साथ ही चौतरफा दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें