फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से चरमरायी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से चरमरायी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

हापुड़। मानसून की पहली बरसात में ही बिजली व्यवस्था जवाब दे गई। देहात अंचल में दर्जनों स्थानों पर फाल्ट से आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीजन की पहली बरसात होने के कारण जंगलों से गुजर रही विद्युत लाइनों के इंसूलेटरों में फाल्ट हो गया। इसके चलते देहात अंचल के अधिकांश बिजलीघरों को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

बरसात बंद होने पर निगम कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की तो फाल्ट सामने आए। आनन फानन में इन फाल्टों को दुरस्त किया गया। दोपहर 12 बजे तक देहात की आपूर्ति सामान्य हो सकी। ऐसे में लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-ये बिजलीघर रहे प्रभावित-
लाइनों में फाल्ट के कारण जसरूपनगर, मोदीनगर रोड, धीरखेड़ा, किल्हौड़ा, उबारपुर, सपनावत, बाबूगढ़, लालपुर, वझीलपुर, प्रीत विहार आदि बिजलीघर प्रभावित रहे।
-इन गांवों की आपूर्ति रही बाधित-
विद्युत लाइन में फाल्ट के कारण गांव दस्तोई, जोगीपुरा, दादरी, कैली, पांची, कबट्टा, धीरखेड़ा, नया गांव, अतराड़ा, वझीलपुर, दोयमी, खडख़ड़ी, पटना मुरादपुर, सीतादेई, लालपुर आदि गांवों की आपूर्ति बाधित रही।
कोट-
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि बरसात के कारण इंसूलेटरों में फाल्ट हो गया था। इन्हें दुरुस्त कर, आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें