फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज से गिरे छात्र ने दम तोड़ा, साथी पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
सिंभावली थाने में घेराव करते छात्र के परिजन। - फोटो : GARH
विज्ञापन
ओवरब्रिज से गिरे छात्र ने दम तोड़ा, साथी पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा छात्र गौरव एक अगस्त को हरौड़ा मोड़ फ्लाईओवर से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को मृतक छात्र के परिजनों ने उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया।
गाजियाबाद के मालीवाड़ा निवासी ब्रिजेश पाल और सिंभावली क्षेत्र के गांव हाजीपुर के ग्रामीण बृहस्पतिवार को सिंभावली थाने पहुंचे। ब्रिजेश पाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका भतीजा गौरव (17) पुत्र मदनपाल सिंह सिंभावली के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था, जो गांव हाजीपुर में अपने मामा प्रेमवीर के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। एक अगस्त की दोपहर करीब एक बजे कॉलेज की छुट्टी होने पर गौरव सिंभावली में एक डेंटल क्लीनिक पर अपने दोस्त से मिलने गया। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ उसे फ्लाईओवर से धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा अनसुना करने पर गुस्साए परिजन
ब्रिजेश ने मृतक गौरव के साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। आरोप है कि सिंभावली पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिससे मृतक के परिजन व ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सिंभावली थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि संबंधित मामले में जांच कराई जा रही है, सच्चाई सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें