फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garhmukteshwar: बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से लूटे 70 हजार रुपये, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 02 Aug 2022 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर

सार

कोतवाली प्रभारी अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर लूट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में गांवों से कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी के कर्मचारी से हथियारों से लैस बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जनपद मेरठ के थाना बहसुमा क्षेत्र के गांव बटावली निवासी अभिषेक लांबा ने बताया कि वह गढ़ स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में एसएम के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को वह मेरठ रोड पर गढ़ क्षेत्र के गांव खिलवाई और जनूपुरा में बाइक पर सवार होकर लोगों को लोन के रूप में दी गई धनराशि का कलेक्शन कर गांव पौपाई की तरफ जा रहा था।

जैसे ही वह पौपाई में लिंक मार्ग पर शराब की दुकान के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइकों पर चार बदमाश पहुंचे और उसे रोककर बाइक की चाबी निकाल ली। बदमाशों ने उसे आतंकित करते हुए उसके पास से बैग में रखी 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मेरठ रोड समेत अन्य लिंक मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें