फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक से ई-रिक्शा और नकदी लूट मामले में 15 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक से ई-रिक्शा और नकदी लूट मामले में 15 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी ई-रिक्शा चालक से रिक्शा व नकदी लूट के मामले में एसपी के आदेश पर 15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज हुई।
गांव रतूपुरा निवासी नफीस ने एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसने बताया कि वह दिव्यांग है और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। पीड़ित का कहना है कि 24 जून की सुबह वह ई-रिक्शा लेकर सिंभावली गया था, जहां रेलवे रोड सिंभावली में एक दुकान पर चाय पीने लगा। इसी बीच दो युवक बाइक से उसके पास पहुंचे, जिन्होंने पानी की टंकी ले चलने के लिए कहा। किराया तय होने के बाद वह ई-रिक्शा लेकर उनके साथ चल दिया। रास्ते में बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे भयभीत कर लिया और मोबाइल, पांच हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। जिसके बाद बदमाश ई-रिक्शा भी अपने साथ ले गए। 25 जून को अद्र्ध बेहोशी की हालत में उसने अपने आप को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर के निकट पड़ा पाया। जहां एक व्यक्ति से मोबाइल लेकर उसने अपने भाई को सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि उसने इस संबंध में सिंभावली और बाबूगढ़ थाने में शिकायत की, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
विज्ञापन

सिंभावली पुलिस का कहना है कि एसपी के निर्देश पर लूट समेत अन्य धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें