फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ गांव के धर्मस्थल में लगाई आग, मूर्तियां की खंडित

विज्ञापन
बहादुरगढ़ में एक मंदिर में शरारती तत्वों द्वारा मंदिरों में रखी मूर्ति खंडित करने के बाद जानकार? - फोटो : GARH
विज्ञापन
बहादुरगढ़ गांव के धर्मस्थल में लगाई आग, मूर्तियां की खंडित
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। होली पर कुछ शरारती तत्वों ने बहादुरगढ़ गांव के धर्मस्थल में मूर्तियां खंडित कर दी और मठ में आग लगा दी। वहीं एक मूर्ति भी चोरी कर ली। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया, हजारों ग्रामीण मंदिर पर एकत्रित हो गए। एएसपी, सीओ समेत तीनों थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। खंडित मूर्तियों को गंगा में विसर्जित कराया गया। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव बहादुरगढ़ में सेहल चौराहे पर करीब 50 वर्ष पुराना मंदिर है। बृहस्पतिवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर में मूर्तियों को खंडित कर दिया व एक मूर्ति भी चोरी कर ली। इसके अलावा मठ में आग लगा दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे, तो मामले की जानकारी हुई, मूर्तियां खंडित करने की सूचना बहादुरगढ़ समेत आसपास के गांवों में फैल गई। हजारों की संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए, जिन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और मूर्तियों की पुन: स्थापना कराने की मांग रखी।
वहीं घटना के संबंध में मंदिर समिति अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ पवन कुमार, सीओ पिलखुआ डॉ. तेजवीर सिंह, गढ़, सिंभावली और बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी ने समझाबुझा कर और जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। घटना के संबंध में बिजेंद्र सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मंदिर समिति व ग्रामीणों की सहमति के बाद खंडित मूर्तियों को गंगा में विसर्जित करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मूर्ति खंडित और चोरी करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करते हुए मूर्ति खंडित करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं मंदिर समिति अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुरोहित से वार्ता की गई है, शुभ मुहूर्त में मूर्तियां मंगाकर दोबारा विधिवत रूप से प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें