फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ व्यापारी की हत्या के विरोध में व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़ व्यापारी की हत्या के विरोध में व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना में गुड़ व्यापारी को गोली मारकर लूट के मामले को लेकर उप्र उद्योग व्यापार मंडल में आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस महानिदेशक के नाम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंप जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मूलचंद सिंघल के नेतृत्व में रविवार को व्यापारी सीओ पवन कुमार के कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। जहां पर उन्होंने व्यापारी वर्ग को असुरक्षित बताते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। ज्ञापन देते हुए मूलचंद सिंघल ने कहा कि स्याना में शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गुड़ व्यापारी प्रदीप अग्रवाल को गोली मारकर चार लाख रुपये लूट लिए। वहीं मेरठ में उपचार के दौरान व्यापारी ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मेरठ मंडल समेत उप्र में लगातार व्यापारियों के साथ लूट, हत्या, ठगी और प्रतिष्ठानों में चोरी की वारदात हो रही हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में पुलिस के हाथ खाली रहते हैं। जिससे व्यापारी अपने आप को असुरक्षित व भयभीत महसूस कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने पुलिस महानिरीक्षक से स्याना की घटना का जल्द खुलासा कर बदमाशों की गिरफ्तारी और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए मंडल में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। ऐसा न होने पर बाजार बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल और उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। ज्ञापन देने वालों में पंकज कुमार गर्ग, अजय कुमार सिंघल, कमलेश कुमार शर्मा, विपिन सिंघल, श्रवण कुमार अरोडा, इकराम अहमद, इकबाल चौधरी, मुरारी लाल, मोहित कंसल, राकेश कुमार, विजय गुप्ता, मुकेश कुमार समेत अन्य व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें