फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति जुलूस निकालने पर सपा प्रत्याशी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति जुलूस निकालने पर सपा प्रत्याशी को नोटिस
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बिना अनुमति जुलूस निकालने और कोविड नियमों का पालन न करने पर एसडीएम गढ़ ने सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी रविंद्र चौधरी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सोमवार को रविंद्र चौधरी ने क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर और बदरखा में जनसंपर्क कर जुलूस निकाला। जिसमें करीब 100 से 150 लोग एकत्र हुए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के जुलूस निकालने पर आदर्श आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन किया गया है। वहीं जनपद में लागू धारा-144 का भी पूरी तरह उल्लंघन हुआ है। जिसके चलते रविंद्र चौधरी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। यदि इस दौरान स्पष्टीकरण नहीं मिलता है, तो आदर्श आचार संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें