फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की हेराफेरी के दो आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की हेराफेरी के दो आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खुली
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर में अशोक चौहान समेत उसके पांच साथियों ने हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की थी, जिस कारण उन पर क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने मुकदमे दर्ज कराएं थे। बहादुरगढ़ पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज होने पर अशोक चौहान, धर्मपाल चौहान की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इसके अलावा पुलिस फर्जीवाड़े से करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने में सहयोग देने वाले अन्य तीन आरोपियों की भी जांच में जुटी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर की निफ्टैक ग्लोबल कंपनी में निवेश कराने के नाम पर रकम दोगुना करने का लालच देकर क्षेत्र के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर वसूली करने के मामले में अशोक चौहान, धर्मपाल, अशोक, सुनीता और सुषमा चौहान पर बहादुरगढ़ थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं गैंगस्टर के मामले की विवेचना कर रहे बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर निफ्टैक ग्लोबल कंपनी के संचालक अशोक चौहान और उसके भाई धर्मपाल चौहान की हिस्ट्रीशीट खुल गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि कंपनी में निवेश कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में 25 से अधिक लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, इसके अलावा सौ से अधिक लोगों ने आईजीआरएस पर शिकायत भी दर्ज कराई है।
अन्य तीन आरोपियों पर भी हो सकती है कार्रवाई
अशोक और धर्मपाल का सहयोग करने वाली आरोपी महिला सुनीता, सुषमा निवासी गांव चांदनेर और रिश्तेदार अशोक निवासी गांव भडकाऊ जनपद बुलंदशहर पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है, जिससे इन तीनों की भी हिस्ट्रीशीट खुलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

एजेंटों पर कार्रवाई की तैयारी तेज हुई
क्षेत्र में निफ्टैक ग्लोबल कंपनी का एजेंट बनकर लोगों से निवेश कराने के नाम पर पैसा वसूलने वाले भी पुलिस की रडार पर आ रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपयों की संपत्ति कुर्क किया जा चुका है। इसके अलावा निवेशकों की भी सूची तैयार की जा रही है, जल्द ही निवेशकों की संपत्ति की भी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें