फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आई बाइक के परखच्चे उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आई बाइक के परखच्चे उड़े
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ में पुरानी दिल्ली रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर के नीचे से बाइक निकालने की कोशिश कर रहे युवक की बाइक को मालगाड़ी ने चपेट में ले लिया, जिससे बाइक के परखच्चे उड़े।
विज्ञापन

गढ़ आरपीएफ चौकी इंचार्ज आशीष कुमार ने बताया कि पुरानी दिल्ली रोड पर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद से रेलवे फाटक को स्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। वर्तमान में आरओबी पर मरम्मत कार्य चल रहा है, जिससे आरओबी पर भी आवागमन बंद है। रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे एक युवक गढ़ से नेशनल हाईवे की तरफ जा रहा था, जिसने जल्दबाजी के चक्कर में बंद फाटक के नीचे से बाइक निकालने का प्रयास किया। इसी बीच दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार माल गाड़ी आती दिखाई दी। जिसे देखकर युवक भयभीत हो गया और ट्रेक पर ही बाइक को छोड़कर भाग गया। ट्रेन की चपेट में आने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने जांच पड़ताल की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें