फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सैना में दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सैना में दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सैना में दहेज के लिए दिव्यांग महिला की हत्या कर दी गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुसिल ने पति समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। सभी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गांव सैना निवासी जावेद ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि उसने अपनी दिव्यांग बहन गुलशमा (25) की शादी गांव के ही रहने वाले कासिफ के साथ 6 जून 2020 को की थी। विवाह में उन्होंने तीन लाख रुपये नकद दिए थे। इसके अलावा शादी के एक वर्ष बाद बेटी होने पर भी उन्होंने सोने-चांदी के जेवर समेत काफी सामान और दिया, लेकिन इसके बाद भी बहन के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

- प्लॉट खरीदने के बाद भी तंग करना नहीं किया बंद
जावेद का कहना है कि पति और ससुरालियों की मारपीट से तंग होकर उसने अपनी बहन के नाम एक प्लॉट खरीदकर उन्हें दे दिया, लेकिन कासिफ उस प्लॉट को अपने नाम कराने की मांग करता रहा। प्लॉट खरीदकर देने के बाद भी आरोपियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोपियों ने उसे तलाक देने की भी धमकी दी।
- गला दबाकर कर दी हत्या
पीड़ित का कहना है कि 24 नवंबर को वह परिजनों को लेकर बहन की ससुराल पहुंचा, तो आरोपियों ने प्लॉट उनके नाम न करने पर गुलशमा की हत्या की धमकी दी और उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद रात में ही गला दबाकर उसकी बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
मृतका के भाई की तहरीर पर कासिफ, नासिर, राशिद, मशकूर व तरन्नुम के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, उत्पीड़न, दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। - पवन कुमार, सीओ गढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें