फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेले में दो दिन शेष, तैयारी अभी भी अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा मेले में दो दिन शेष, तैयारी अभी भी अधूरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के आयोजन में सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। जिसकी तैयारी तेजी से चल रही हैं। शनिवार से मेला स्थल पर पुलिस फोर्स और पीएसी ने पड़ाव भी डालना शुरू कर दिया है। वहीं डीएम और एसपी ने मेला स्थल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द तैयारी पूरी करने के आदेश दिए हैं।
मेले की तैयारी को लेकर शनिवार को डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर ने ट्रैक्टर पर सवार होकर निरीक्षण किया। उन्होंने मेरठ, बुलंदशहर, दिल्ली सेक्टर और पशु मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने जिला पंचायत के अधिकारियों को तैयारियों में तेजी लाने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि भाई दूज के बाद मेले में पड़ाव डालने वाले दुकानदारों और श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू होने लगेगा। इससे पहले सभी तैयारी पूरी करनी है। वहीं एसपी ने पशु मेले का निरीक्षण किया, उन्होंने कहा कि पशु मेले में लाखों रुपये का व्यापार किया जाता है, जिसके लिए थाने बनाने होंगे, ताकि मेले में कोई भी आपराधिक घटना न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लड बैरियर लगने शुरू
एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले में गंगा में जिस तरह की बैरिकेडिंग का उपयोग किया जाता है, वही फ्लड बैरियर इस बार गढ़ मेले में लगेंगे। ताकि गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालु सुरक्षित महसूस कर सकें और डूबने की घटनाओं में कमी आ सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें