फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा : गंगानगरी में चार लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

विज्ञापन
ब्रजघाट में शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : GARH
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा : गंगानगरी में चार लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शरद पूर्णिमा पर बुधवार को 4 लाख से भी अधिक भक्तों ने ब्रजघाट समेत कच्चे घाटों पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर धार्मिक अनुष्ठान किए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। वहीं गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। गोताखोरों के साथ पुलिस टीम ने गंगा में गश्त की।
मंगलवार की रात से ही गंगानगरी में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था। जिन्होंने बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त शुरू होते ही गंगा मैया के जयकारों के साथ गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी। जो सूर्यास्त होने तक निरंतर चलता रहा। भक्तों ने गंगा स्नान के बाद किनारे पर बैठे तीर्थ पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी।
विज्ञापन

पूर्णिमा समेत अन्य पर्वों पर नवजात शिशुओं का मुंडन संस्कार गंगा तट पर कराने की परंपरा भी हिंदू धर्म में प्रचलित है। जिसके चलते बुधवार को भी ब्रजघाट गंगा तट पर विधिवत रूप से बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया।
गत दिनों हुई बारिश के चलते गढ़ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पालिका द्वारा नावों व गोताखोरों की तैनाती की गई थी। वहीं पुलिसकर्मी भी मोटरबोट के जरिए गंगा में लगातार गश्त करते हुए भक्तों को गहरे जल में जाने से रोकने के लिए चेतावनी देते रहे।
विज्ञापन

पितृ विसर्जनी अमावस्या पर गंगा भक्तों की भारी भीड़ उमडने के चलते नेशनल हाईवे 11 घंटे से भी अधिक समय तक जाम रहा था। जिसे देखते हुए स्याना चौराहा, बदरखा मोड़, टोल प्लाजा, पलवाड़ा रोड व गंगा पुल पर पुलिसकर्मियों व यातायात पुलिस की तैनाती की गई। जिनकी सतर्कता के चलते शरद पूर्णिमा पर हाईवे जाम से मुक्त रहा, जिससे भक्तों समेत राहगीरों व पुलिस-प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें