फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता किसान का शव खेत में मिला

विज्ञापन
घटनास्थल पर जमा भीड़। - फोटो : GARH
विज्ञापन
दो दिन से लापता किसान का शव खेत में मिला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दो दिन से लापता किसान का शव खेतों में धान की फसल के बीच में पड़ा मिला। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गढ़ खादर क्षेत्र के गांव कुदैनी की मढ़ैया निवासी रामवीर (26) पुत्र किशनलाल मंगलवार को गांव के जंगल में स्थित अपने खेतों पर धान की फसल देखने गया था। जिसके बाद दो दिन से वह घर नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार की सुबह को जब आसपास के लोग खेत पर कामकाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रामवीर का शव उसके धान की फसल के बीच हो रहे जलभराव में पड़ा हुआ था। परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पत्नी अतरा ने बताया कि पिछले दिनों गंगा के जलस्तर बढ़ने के कारण खादर क्षेत्र में पानी भर गया था, जिससे उनके खेत में भी पानी भरा हुआ था, जिसके कारण पानी में डूबकर उसके पति की मौत हुई है।
विज्ञापन

----
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
खादर क्षेत्र में फसल के बीच भरे पानी में डूबकर किसान की मौत की सूचना पर नायब तहसीलदार नितिन कुमार और कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव को खेत से बाहर निकाला और शव की जांच पड़ताल की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नायब तहसीलदार नितिन कुमार ने भी परिजनों से वार्ता कर सांत्वना दी और हर संभव सहायता दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

- क्या कहते हैं अधिकारी
तहसीलदार विवेक भदौरिया का कहना है कि पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें