फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव और पूर्व प्रधान पर गबन के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सचिव और पूर्व प्रधान पर गबन के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ग्राम पंचायत अल्लीपुर में पूर्व प्रधान और ग्राम सचिव पर विकास कार्यों में गबन और धांधली के आरोप में मेरठ एंटी करप्शन न्यायालय के आदेश पर बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
ग्राम निवासी धीर सिंह ने पूर्व प्रधान राजकुमार और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत न्यायालय मेरठ एंटी करप्शन के आदेश पर बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि पूर्व प्रधान राजकुमार और ग्राम विकास अधिकारी ने मिलकर गांव के विकास कार्यों में धांधली की है। गांव में एक ही सड़क को कागजों में तीन बार बना दिखा दिया है, जिससे सरकारी खाते से तीन बार धनराशि निकाली गई। इसके अलावा गांव में मृतकों के नाम पर भी शौचालय के आवेदन कर धनराशि निकाली। जिला पंचायत द्वारा गांव में जो विकास कार्यों के लिए निधि प्राप्त हुई, उस राशि का भी दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों को जेसीबी के द्वारा करा दिया है और मनरेगा के नाम एस्टीमेट तैयार कर पैसे निकाले गए। इस मामले में ब्लॉक के अधिकारियों ने भी कोई जांच नहीं की। 20 लाख रुपये से अधिक सरकारी धनराशि का गबन किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर पूर्व ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एडीओ पंचायत भानेश्वर सिंह यादव का कहना है कि संबंधित मामले में उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देश मिलने पर आरोप तय होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें