फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, आठ लोग घायल

विज्ञापन
रतूपुरा में हुए विवाद में घायल व्यक्ति। - फोटो : GARH
विज्ञापन
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, आठ लोग घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने पांच लोगों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है। वहीं दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी इस्तेकार और जमशेद के बीच काफी दिनों से गांव के जंगल में स्थित पुश्तैनी कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। शिकायत पर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कई बार पैमाइश कराकर विवाद समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन निस्तारण नहीं हो सका। वहीं, सोमवार को एक बार फिर उक्त भूमि की पैमाइश कराई जानी थी। जिसे लेकर सोमवार की सुबह दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज होने लगी। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से जमशेद, मुज्जमिल, मुस्तफा, अब्दुल वदूद, नईम और दूसरे पक्ष की तरफ से इस्तेकार, अली बहादुर व भूरे घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने जमशेद, मुज्जमिल, इस्तेकार, अली बहादुर, भूरे को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में जो भी पक्ष दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें