फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। स्याना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दंपती समेत बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार ने सीएचसी में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही महिला और दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी सुनील (35) पुत्र रामचरन सोमवार को बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी पिंकी और दो बच्चों के साथ गढ़ में किसी काम से आ रहा था। जैसे ही वह बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर में इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तो गढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार परिवार के चारों सदस्य बाइक से सड़क किनारे जंगल में जा गिरे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते पुलिस ने घायलों को गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां रास्ते में ही सुनील ने दम तोड़ दिया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा पत्नी पिंकी की गंभीर हालत के चलते परिजनों ने हापुड़ के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं बच्चों की हालत में सुधार है। हादसा होने के दौरान आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला। कार और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लेकर थाने पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है, परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी कार चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें