फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का हत्या में बेटे को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मां का हत्या में बेटे को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव में ढाई बीघा जमीन को लेकर दत्तक पुत्र, पुत्रवधू समेत तीन लोगों द्वारा बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी जोगेंद्र को उसकी मां कांती ने तीन वर्ष की उम्र में गोद लेकर उसका पालन-पोषण किया। कुछ वर्ष पूर्व कांती ने बेटे का विवाह भी करा दिया। इसके साथ ही अपने नाम गांव के जंगल में स्थित पांच बीघा कृषि भूमि में से ढाई बीघा भूमि भी बेटे-बहू के नाम कर दी। लेकिन जोगेंद्र और उसकी पत्नी ज्योति इससे संतुष्ट नहीं हुए। जिसके चलते घर में विवाद रहने लगा। ढाई बीघा जमीन के लालच में चार दिन पूर्व जोगेंद्र और ज्योति ने गांव सिकंदरपुर निवासी दिवान के साथ मिलकर कांती की गला दबाकर हत्या कर दी, वहीं परिजनों व रिश्तेदारों को मृत्यु होने की सूचना दी। सूचना के बाद पहुंचे रिश्तेदारों को साथ ले जाकर ब्रजघाट गंगा तट पर मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन मृतका के भाई सोहनपाल व अन्य परिजनों को कुछ संदेह हुआ। जो तीन सितंबर को सिकंदरपुर पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता करने पर उनका संदेह और भी गहरा हो गया। जिसके बाद बेटे-बहू से पूछताछ की गई, तो दोनों टूट गए। जिन्होंने कांती की हत्या करने की बात कबूल ली। जिसके बाद सोहनपाल ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को हत्यारोपी ज्योति को गिरफ्तार किया गया था, वहीं रविवार को जोगेंद्र को भी सूचना के आधार पर सिकंदरपुर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है। तीसरे आरोपी दिवान की भी तलाश की जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें