फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर घटते ही संक्रामक रोग फैलने का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलस्तर घटते ही संक्रामक रोग फैलने का बढ़ा खतरा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र में जलस्तर घटने के बाद संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। नयाबांस और गड़ावली में बुखार का प्रकोप फैल रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग टीम के न पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के कारण गढ़ गंगा नदी उफान पर आ गई थी, जिसके चलते आसपास के गांवों में खेतों समेत रास्तों पर तीन से चार फिट तक पानी भर गया। लेकिन दो दिन से जलस्तर में गिरावट होने से पानी कम होने लगा है। लेकिन बाढ़ के दूषित पानी के चलते खादर क्षेत्र में बीमारियों का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। क्षेत्र के गांव नयाबांस और गढ़ावली में बुखार से कई लोग जूझ रहे हैं। ग्रामीण गेंदा सिंह, जयपाल, मंगलसेन और मुनिया ने बताया कि काफी समय से गांव में दवाईं का छिड़काव नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में नहीं पहुंची है। एसडीएम ने बताया कि नयाबांस में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर कैंप लगवाया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका चेयरमैन सोना सिंह ने कहा कि गांव में फॉगिंग कराते हुए सफाई भी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें