फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली और बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के 110 पव्वों समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक से तस्करी में प्रयुक्त स्कूटर बरामद कर सीज कर दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में कार्रवाई की है।
सिंभावली थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि एसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में रविवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर बक्सर फ्लाईओवर के निकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बक्सर से सिंभावली की तरफ दो व्यक्ति हाथों में एक प्लास्टिक का थैला लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर 90 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम धर्मेंद्र निवासी बक्सर और मनोज कुमार निवासी गांव हरौड़ा बताया। जिन्होंने बताया कि वह उक्त शराब को चोरी से बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। शराब को कब्जे में लेते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना के आधार पर गढ़-स्याना रोड पर स्थित सदरपुर पेट्रोल पंप के पास दबिश दी गई। जहां एक स्कूटर पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसे हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर उसके पास 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। वहीं आरोपी स्कूटर के दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी मनवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मनवीर के पास मिले स्कूटर को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें