फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान ग्रामीण ने दी जान

विज्ञापन
सुभाष की मौत के मामले में जांच करती पुलिस। - फोटो : GARH
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से परेशान ग्रामीण ने दी जान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते गांव के ही जंगल में आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार ग्रामीण ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बड्ढा निवासी सुभाष (करीब 52 वर्ष) का शव बुधवार की सुबह गांव के जंगल में एक आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने सुभाष का शव फंदे से लटका देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए, वह दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना के बाद सिंभावली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

--
बीमारी के चलते छोड़नी पड़ी नौकरी
सुभाष के बेटे हरीश ने बताया कि उसके पिता लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। तीन साल पहले वह एक कारोबारी के यहां चालक के तौर पर काम कर हे थे। बीमारी के चलते उन्हें यह नौकरी छोड़नी पड़ी। जिस कारण वह परेशान थे। हरीश ने बताया कि वह तीन भाई और एक बहन है, उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। सुभाष साइटिका से ग्रस्त थे। संभवत: इसी से परेशान होकर उन्होंने फंदे पर लटककर जान दे दी है।
--
सुबह खेत पर जाने की बात कहकर गए थे
हरीश ने बताया कि सुबह वह घर से खेतों पर जाने की बात कहकर निकले थे। जिसके करीब एक घंटे बाद परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी। वहीं इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के बयान को ध्यान में रखते हुए अन्य बिंदुओं पर भी मामले की जांच की जा रही है।-पवन कुमार, सीओ गढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें