फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 65 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
ब्रजघाट में गंगा जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी। - फोटो : GARH
विज्ञापन
बारिश से 65 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर दिखाई दे रहा है। पिछले छह दिनों से जलस्तर में उतार-चढ़ाव हुआ है। 14 जुलाई को जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिससे ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 197.90मीटर(समुंद्र तल से)के निशान तक पहुंच गया था। लेकिन बृहस्पतिवार के बाद जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई, रविवार तक जल स्तर स्थिर बना हुआ था। रविवार की देर शाम ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 197.45 मीटर था। लेकिन बारिश और बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज के चलते सोमवार की शाम तक एक बार फिर 65 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो गई। जिससे गंगा का जलस्तर 198.10 मीटर तक पहुंच गया। ग्रामीण रामचरण, चरन सिंह, ब्रह्मराज, सोहनलाल, दिनेश, महकार समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जरा सी राहत मिलते ही जल स्तर बढ़ना शुरू हो जाता है, जिससे फिर से डर बढ़ जाता है।
मेरठ बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सूत्रों के अनुसार सोमवार को बिजनौर बैराज से 82 हजार 604 क्यूसेक जल का डिस्चार्ज किया गया है। जो मंगलवार की दोपहर तक ब्रजघाट पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल बाढ़ की संभावना नहीं
बारिश और डिस्चार्ज के चलते फिलहाल क्षेत्र में गंगा जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन वर्तमान में बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। लेकिन बाढ़ चौकियों के जरिये जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -अरविंद कुमार द्विवेदी, एसडीएम गढ़
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें