फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी में निवेश के नाम पर तीन लोगों से 37 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी में निवेश के नाम पर तीन लोगों से 37 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। फाइनेंस कंपनी में निवेश के नाम पर तीन ग्रामीणों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी संदीप कुमार, कृष्ण कुमार और मनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वर्ष 2017 में गांव के ही लाखनेंद्र, मानवेंद्र, कमलजीत, चंद्रकिरण और रजत ने घर पहुंचकर रिलायंस सिक्यूरिटी लिमिटेड निफ्ट टेक कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कंपनी में रुपये निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। जिसमें पांच आरोपियों ने तीनों ग्रामीणों को विश्वास में लेकर कंपनी में निवेश कराने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए। संदीप ने बताया कि 7 जून 2017 में कमलजीत को फाइनेंस कंपनी में निवेश के नाम पर 10 लाख रुपये दिए थे, जिसमें से कलमजीत ने सिर्फ एक लाख 62 हजार 3 सौ रुपये वापस मिले। इसके अलावा कृष्ण कुमार ने बताया कि 28 मई 2017 में रजत समेत अन्य चार लोगों ने 18 लाख रुपये लिए, जिसमें से सिर्फ 3 लाख 11 हजार 8 सौ रुपये वापस मिल पाए। वहीं मनोज ने बताया कि 7 जून 2017 को उसके दोस्त कमलजीत ने 9 लाख रुपये ठग लिए, जिसमें से सिर्फ 1 लाख 62 हजार 3 सौ रुपये वापस किए। तीनों पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों से जब जब रुपये वापस करने की मांग की तो वह टरकाते रहे, लेकिन रुपये वापस नहीं किए। पीड़ितों का आरोप है कि रुपयों का तकादा करने पर पांचों आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर शिकायती पत्र दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार का कहना है कि एसपी के निर्देश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें