फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा आज : स्नान व धार्मिक कर्मकांडों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा आज : स्नान व धार्मिक कर्मकांडों पर रोक
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोरोना संक्रमण के कारण डीएम के आदेश पर ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर गंगा स्नान समेत धार्मिक कर्मकांड पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। ब्रजघाट गंगा तट पर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग के साथ ही पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। लाउडस्पीकर से लोगों को जानकारी दी जा रही है। एसडीएम व सीओ ने लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
गत वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गया। रविवार यानी (आज) गंगा दशहरा पर्व पर जिला प्रशासन के निर्देश पर ब्रजघाट समेत लठीरा और पूठ के कच्चे घाटों पर स्नान व धार्मिक कर्मकांडों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। डीएम अनुज सिंह ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

रास्तों पर लगाई बैरिकेडिंग व बैरियर, पुलिस तैनात
कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं को गंगा तट तक पहुंचने से रोकने के लिए ब्रजघाट में जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है, कुछ स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इसके अलावा हाईवे समेत स्नान घाटों व रास्तों पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं को गंगा तट पर नहीं पहुंचने दिया जाएगा।
कच्चे घाटों पर भी तैनात रहेगी पुलिस
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लठीरा के कच्चे घाटों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को वापस लौटाएंगे। वहीं लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को शासनादेश की जानकारी दी जाएगी।
घर पर पानी में गंगा जल डालकर करें स्नान
पंडित मनोज तिवारी का कहना है कि हिंदू धर्म में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व है। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष यह संभव और सुरक्षित नहीं है। इसलिए सभी लोग अपने घरों में ही पानी में गंगा जल डालकर स्नान करते हुए मां गंगा की स्तुति करें और जरूरतमंदों को दान दें।
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व गंगा स्नान पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पुलिसकर्मियों की तैनाती करते हुए पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। वहीं लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। -पवन कुमार, सीओ गढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें