फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ में रास्ते और नाले की जगह पर अवैध निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तथा एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ के ग्रामीण अर्जुन कुमार और दुर्जन सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है, जिसमें बताया कि गांव के ही मुख्य रास्ते पर पेट्रोल पंप के सामने कुछ दबंगों ने सरकारी रास्ते और नाले के ऊपर अवैध निर्माण किया हुआ है। जिसके चलते नाले का भी निर्माण भी नहीं हो पा रहा है। नाले का निर्माण न होने से बारिश के मौसम आबादी का पानी सड़कों पर बहता है, यदि इस बार नाले का निर्माण नहीं होता है तो इस परेशानी से निजात नहीं मिल पाएगी, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को ही भुगतना पड़ेगा। जिसके विरोध में ग्रामीण इंद्रपाल, नानकचंद, सुखपाल, रामकिशन, सूखा सिंह, लक्ष्मण, लखन सिंह, प्रमोद, सूरज और सुनील ने एकत्र होकर अवैध कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस कब्जे को हटवाया नहीं गया तो तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
शिकायत के आधार पर राजस्व टीम को मौके पर भेजा जाएगा, जांच में शिकायत में सत्यता पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटवाया जाएगा।-विजयवर्धन तोमर, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें