फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनूपुरा में एक बार लगा कैंप, 200 को लगा टीका

विज्ञापन
गांव जनुपूरा में वैक्सीन लगवाते ग्रामीण। - फोटो : GARH
विज्ञापन
जनूपुरा में एक बार लगा कैंप, 200 को लगा टीका
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के गांव जनूपुरा में 3 हजार 200 की आबादी है। जिसमें अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में 200 ग्रामीणों ने टीका लगवाया है। टीकाकरण के लिए ग्राम प्रधान व सामाजिक संगठन ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं।
मेरठ रोड पर स्थित ग्राम पंचायत जनूपुरा में करीब 3 हजार दो सौ लोगों की आबादी है। ग्राम प्रधान राजू ने बताया कि गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांव से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर है। गांव में अभी तक एक बार कैंप लगा है जिसमें 200 ग्रामीणों को टीके लगे थे। इसके अलावा काफी युवा ऐसे हैं, जो ऑनलाइन पंजीकरण कराकर स्लॉट बुक कराने के बाद टीका लगवाने के लिए सीएचसी पर पहुंच रहे हैं। हालांकि अब ग्रामीण जागरूक हो रहे हैं तथा टीकाकरण में भी तेजी आने लगी है।
विज्ञापन

जागरूक हो रहे ग्रामीण
पहले के मुकाबले अब ग्रामीण जागरूक हो रहे हैं, ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है, जिससे उनमें संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ सके। - डॉ. दिनेश भारती, सीएचसी अधीक्षक गढ़
वैक्सीन से खत्म होगा संक्रमण
टीकाकरण कराने से कोरोना संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसलिए टीका लगवाना चाहिए। पहले के मुकाबले अब ग्रामीण जागरूक हो रहे हैं और टीकाकरण में तेजी आई है। - राजू, ग्राम प्रधान
टीका लगवाने को उत्सुक
वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के लिए कई बार प्रयास किया लेकिन अभी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। टीका लगवाने को उत्सुक हूँ, दूसरों को भी जागरूक कर रहा हूँ। - दीपक शर्मा
मैंने लगवाया आप भी लगवाएं
गढ़ सीएचसी जाकर मैंने कोविड टीका लगवा लिया है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। अफवाहों के चलते कुछ लोग टीका लगवाने से बच रहे हैं। वो भी जल्द से जल्द टीका लगवा लें । - हरेंद्र
विज्ञापन

नहीं है कोई नुकसान
टीका लगवाने से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा, टीका लगवाकर खान पान पर ध्यान दें। शरीर में कोई भी हानि नहीं होगी। टीका जरुर लगवाएं और लोगों को भी जागरूक करें। - मयंक शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें