सैलून व मोबाइल की दुकानों में चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों की दुकानों में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों का माल साफ कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी जमीर ने तहरीर दी है, बताया कि वह गांव में सैलून की दुकान करता है। वहीं उसका भाई सलमान मोबाइल की दुकान चलाता है। पीड़ितों ने बताया कि वह रविवार की शाम दुकान बंद कर घर आए थे, जब सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। पीड़ितों ने बताया कि सैलून की दुकान का शटर उठाकर देखा तो गल्ले में रखे इंर्वटर बैट्री चोरी हो चुकी थी, वहीं दूसरे भाई सलमान की मोबाइल की दुकान में मोबाइल चार्जर, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन समेत दस हजार की नकदी गायब थी। पीड़ित ने चोरी की घटना के बारे में कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।